फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट को मिले नौ जज

विज्ञापन
High court gets nine judges - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट को नौ एडिशनल जज मिल गए हैं। मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने बृहस्पतिवार को अपनी ही कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्ति एडिशनल जजाें को शपथ दिलाई। इसमें जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित, जस्टिस शेखर कुमार यादव, जस्टिस रवि नाथ तिलहरी, जस्टिस दीपक वर्मा, जस्टिस गौतम चौधरी, जस्टिस शमीम अहमद, जस्टिस दिनेश पाठक, जस्टिस मनीष कुमार और जस्टिस समित गोपाल शामिल हैं। जस्टिस रवि नाथ तिलहरी और जस्टिस मनीष कुमार लखनऊ खंडपीठ में जबकि बाकी सात जज इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रहे हैं। कार्यक्रम में हाईकोर्ट इलाहाबाद के जज, सीनियर और जूनियर अधिवक्ता, हाईकोर्ट के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे। हाईकोर्ट के नवनियुक्ति जजों को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बधाई दी है। लाईब्रेरी हाल में हुई बैठक में मृत्युंजय तिवारी, पतंजलि मिश्रा, रंजन श्रीवास्तव, दुर्गेश चंद्र तिवारी, पुष्कर मिश्र, अमित दुबे, अखिलेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें