फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : लापता हेड कांस्टेबल का पता लगाने के लिए एसआईटी गठित करें डीजीपी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Sun, 20 Apr 2025 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब पौने दो साल से लापता हेड कांस्टेबल राजाराम शुक्ला का पता लगाने के लिए डीजीपी को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। साथ ही 29 अप्रैल तक इस दिशा में की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट हलफनामे पर तलब की है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब पौने दो साल से लापता हेड कांस्टेबल राजाराम शुक्ला का पता लगाने के लिए डीजीपी को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। साथ ही 29 अप्रैल तक इस दिशा में की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट हलफनामे पर तलब की है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित की खंडपीठ ने लापता कांस्टेबल के बेटे ललित शुक्ल की याचिका पर सुनवाई की है।

विज्ञापन


कोर्ट में अधिवक्ता ने दलील दी कि याची के पिता राजाराम शुक्ल हेड कॉन्स्टेबल की गुमशुदगी 10 अगस्त 2023 को हमीरपुर के जरिया थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं लगा। पुलिस उन्हें ढूंढने का कोशिश भी नहीं कर रही। इस पर कोर्ट ने एसपी हमीरपुर से विवेचना में देरी का कारण बताते हुए हलफनामा तलब किया था।

इस पर दाखिल हुए हलफनामे में बताया गया कि विवेचना जारी है, लेकिन लापता कांस्टेबल का सुराग मिला या नहीं, यह नहीं बताया गया। याची का कहना है कि परिवार को पिता के वेतन व अन्य सुविधाओं का भी भुगतान नहीं किया जा रहा। पुलिस विवेचना के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। विभाग की सुस्त कार्यशैली से खफा कोर्ट ने डीजीपी को एसआईटी गठित कर लापता हेड कॉन्स्टेबल का पता लगाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें