फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विधायक अब्बास अंसारी के हिसाब-किताब वाले बयान पर हाईकोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

Tue, 17 Jan 2023 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊ सदर के विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के हिसाब किताब वाले बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ में विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : विधायक अब्बास अंसारी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास अंसारी ने क्या कहा था
वायरल वीडियो के अनुसार इसमें सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि जिस नेता के साथ लाखों-करोड़ों बाहों का बल हो वह बाहुबली नहीं होगा तो कौन होगा। हम हैं, हमें इससे कोई गुरेज नहीं है। अगर मेरे लोगों की इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो उस आंच को बुझाना हम जानते हैं।

आज तक बुझाया है, आगे भी बुझाएंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता। आगे कहा कि जिस दिन लखनऊ से आ रहा था उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया से मिला और लंबी बातचीत हुई। मैं उनसे कहकर आया हूं कि छह महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी भइया। अब्बास ने आगे कहा, पहले जिन्होंने लोगों के कैरियर बर्बाद किए हैं। जिन्होंने जिनके ऊपर मुकदमे लगाए हैं, पहले उन अधिकारियों का हिसाब-किताब होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें