फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: मेरठ के चर्चित सांपकांड में फांसी की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती, मृत्युदंड की सजा रद्द करने की गुहार

Tue, 03 Nov 2026 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड यानी सांप कांड में नया मोड़ आ गया है। पत्नी रविता और उसके कथित प्रेमी अमरदीप ने ट्रायल कोर्ट से मिली फांसी की सजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोनों ने दोषसिद्धि और मृत्युदंड का आदेश रद्द करने की मांग की है। इसी सप्ताह हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ में अपील पर सुनवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड यानी सांप कांड में फांसी की सजा पाए पत्नी रविता और उसके कथित प्रेमी अमरदीप ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने मेरठ की एडीजे-12 अदालत के 16 अक्तूबर 2026 के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की है। अपील में दोषसिद्धि पर रोक लगाने और मृत्युदंड का आदेश रद्द करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है। आरोप था कि 12 अप्रैल 2025 की रात रविता और अमरदीप ने अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को सर्पदंश से हुई मौत दिखाने के लिए शव पर जिंदा सांप छोड़ दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना सामने आया था। पुलिस जांच में दोनों के बीच वारदात की रात 50 से अधिक बार फोन पर बातचीत होने की बात भी सामने आई थी।

ट्रायल कोर्ट ने सात अक्तूबर को दोनों को दोषी ठहराया और 16 अक्तूबर को दुर्लभ से दुर्लभतम मामला मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। अपील में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने साक्ष्यों और परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन नहीं किया। इस मामले में इसी सप्ताह हाईकोर्ट की डबल बेंच सुनवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें