सपा सांसद के चुनाव की रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में गलत जानकारी दी है। वह दिल्ली की एक मस्जिद के इमाम हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को अपने हलफनामे में छिपाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई अब 21 अक्तूबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय की एकल पीठ ने रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी की ओर से दाखिल चुनाव याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सपा सांसद के चुनाव की रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में गलत जानकारी दी है। वह दिल्ली की एक मस्जिद के इमाम हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को अपने हलफनामे में छिपाया है। कोर्ट ने चुनाव याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए सपा सांसद को अगली सुनवाई तक लिखित कथन दाखिल करने की मोहलत दी है। संवाद