फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने पर वीसी से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं के परीक्षा दूर बनाए जाने पर राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति से जवाब तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति से पूछा है कि विश्वविद्यालय केसंबद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं को परीक्षा देने केलिए दूर क्यों भेजा जाता है? हाईकोर्ट महाविद्यालयों की छात्राओं के परीक्षा केंद्र दूरदराज इलाके में बनाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति से जवाब दाखिल करने केलिए कहा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने वित्त पोषित महाविद्यालय संघ व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। याची की ओर से कहा गया कि विश्वविद्यालय शासनादेश का पालन नहीं कर रहा है। 2020 में जारी शासनादेश में यह का प्रावधान है कि छात्राओं को या तो स्वकेंद्र पर परीक्षा देनी होगी या आसपास ही उनका परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा ताकि उन्हें ज्यादा दूर न जाना पड़े। लेकिन इसके उलट विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं के परीक्षा केंद्र काफी दूर बनाए जा रहे हैं। इससे छात्राओं को परीक्षा देने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने विश्वविद्यालय से यह बताने के लिए कहा है कि संबद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं के परीक्षा केंद्र इतनी दूर क्यों बनाए जा रहे हैं। जबकि शासनादेश है कि छात्राओं को परीक्षा देने के लिए ज्यादा दूर नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें