फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से निकलने का रास्ता साफ

Wed, 23 Jul 2025 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Allahabad High Court : भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा विधायक को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MLA Zahid Beg News : भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा विधायक को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के मामले में जेल में बंद सपा विधायक जाहिद बेग की जमानत अर्जी पर कोर्ट फैसला सुरक्षित रखा था।

विज्ञापन


उनकी पत्नी सीमा बेग को भी कुछ दिन पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है। नौकरानी की मौत के मामले में विधायक, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, बंधुआ मजदूरी कराने और मानव तस्करी समेत कई मामले दर्ज किए गए थे। यह मुकदमा श्रम विभाग की ओर से दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

भदोही के मलिकाना मोहल्ले में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर 2024 को एक किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया था, जबकि एक दूसरी नाबालिग नौकरानी भी बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम में विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग एवं बेटे जईम बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, पत्नी को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं, विधायक और बेटे को भी अब सभी मामलों में जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें