फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव : गवर्निग काउंसिल के पदों की आज से होगी मतगणना

Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के पदों की मतगणना का काम 25 जून से प्रारंभ होगा। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मतगणना कराने की अनुमति मिलने के बाद एल्डर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से 24 जून से मतगणना कराने की अनुमति संबंधी आदेश 22 जून को ही हो गया था, मगर यह आदेश उनको 24 जून को मिला, इसलिए मतगणना अब 25 जून से कराई जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ सात लोगों को ही मतगणना कार्य में शामिल होने की अनुमति मिली है। मतगणना का कार्य सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव फरवरी में संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के परिणाम आ चुके हैं, मगर गवर्निग काउंसिल के पदों की गिनती पूरी होती इससे पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई। इसकी वजह से मतगणना का कार्य अबतक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से नई कार्यकारिणी भी अभी तक चार्ज नहीं ले पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें