फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Bar Assosiation : मतगणना शुरू, रविवार देर शाम जारी हो सकते हैं अध्यक्ष व महासचिव के परिणाम

Fri, 25 Jul 2025 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के बाद शुक्रवार से मतपत्रों की छंटाई शुरू होगी। चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को मतपत्रों की छंटाई का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े मतों की गिनती का कार्य शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

चुनाव में 85 फीसदी पड़े हैं वोट

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए कुल 201 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 85.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। मतपत्रों की छटाई का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में कुल मतदाता 9718 में से 8337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष के 11, सचिव के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ और कोषाध्यक्ष के लिए 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी सचिव के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 13 और संयुक्त सचिव महिला के पद पर पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी की है, जबकि उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 42 और कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें