फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पूछा, थानों में कौन सी एजेंसी बना रही महिला शौचालय

Mon, 08 Mar 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि प्रदेश के थानों में महिला शौचालय बनाने के लिए कौन सी एजेंसी नियुक्त की गई है। कोर्ट ने इस जानकारी के साथ गृह सचिव से हलफनामा मांगा है । साथ ही कहा है कि यदि 15 मार्च तक हलफनामा दाखिल नहीं हुआ तो गृह सचिव 16 मार्च को अदालत में उपस्थित हों। कोर्ट ने यह आदेश राज्य सरकार के अधिवक्ता की इस जानकारी पर दिया, जिसमें कहा गया है कि निर्माण एजेंसी तय करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


याचिका की सुनवाई 16 मार्च को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय यादव तथा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने विधि छात्र छात्राओं अंजली पांडेय व 12 अन्य की जनहित याचिका पर दिया है। याचिका में पुलिस थानों में महिला शौचालय न होने से हो रही परेशानी की तरफ कोर्ट का ध्यान खींचा है। जिस पर कोर्ट ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों में महिला शौचालय बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें