फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल जारी रखेंगे हाईकोर्ट के अधिवक्ता

विज्ञापन
High court advocates will continue the strike
विज्ञापन
प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण प्रयागराज में गठित करने की मांग के संबंध में रविवार को हाईकोर्ट बार के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच हुई वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। सोमवार को बुलाई गई आमसभा काफी हंगामेदार रही। बार सदस्य काम पर वापस लौटने को तैयार नहीं हुए। आमसभा में तीन सितंबर को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया गया। फोटो आईडी सेंटर भी बंद रहेगा। कोई भी अधिवक्ता न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। हालांकि, चार सितंबर को प्रस्तावित लखनऊ चलो अभियान स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को दोपहर एक बजे पुस्तकालय हाल में आम सभा होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे जैसे ही आम सभा शुरू हुई सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बीच में अध्यक्ष राकेश पांडेय ने मुख्यमंत्री से हुई वार्ता का ब्योरा आम सभा में रखना शुरू किया। मगर, सदस्य नारेबाजी और हंगामा करते रहे। वह वार्ता के नतीजे से संतुष्ट नहीं थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से मुलाकात की। आमसभा में इसकी रिपोर्ट जेबी सिंह ने दी। हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया, लेकिन अधिकरण पर उम्मीदें जिंदा होने का संकेत जरूर आम सभा को दिया गया। सभा में पूर्व अध्यक्ष व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन वीसी मिश्र, पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा, पूर्व अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष सीएल पांडेय, पूर्व महासचिव ओपी सिंह व संयुक्त सचिव प्रशासन प्रियदर्शी त्रिपाठी ने विचार रखे।
अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बार को बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सार्थक रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दरवाजे बार के लिए सदैव खुले हैं। इसके बावजूद सदस्य संतुष्ट नहीं थे। वह आंदोलन को स्थगित करने पर किसी स्थिति में तैयार नहीं थे। एक बजे जब दोबारा सभा शुरू हुई तो वकीलों ने आंदोलन जारी रखने का भारी दबाव बनाया। आमसभा के रुख को देखते हुए कार्यकारिणी ने न्यायिक कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया और लक्ष्य की प्राप्ति तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। प्रतिदिन आमसभा में अगले दिन की रणनीति तय करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से वार्ता सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही है। मंत्री सिद्धार्थनाथ से भी हुई बात से सकारात्मक संकेत मिले हैं। मसले के समाधान की संभावनाएं जीवित हैं। अधिवक्ता धैर्य रखें, हल अवश्य निकलेगा।
विज्ञापन

राकेश पांडेय, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें