फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Accident : चंद सेेकेंड के अंतर से बचीं तीन जिंदगियां, छूकर निकली मौत

Mon, 21 Jul 2025 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो वृद्धाओं की मौत हो गई। वहीं चंद सेकेंड के अंतर से तीन जिंदगियां बच गईं। मौके पर एक बाइक सवार व युवक-युवती भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे हादसे के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो वृद्धाओं की मौत हो गई। वहीं चंद सेकेंड के अंतर से तीन जिंदगियां बच गईं। मौके पर एक बाइक सवार व युवक-युवती भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। यह खुलासा घटना के सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।

 

जिस जगह हादसा हुआ, वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार पहले आंबेडकर चौराहे पर न्यायविद हनुमान मंदिर से कुछ पहले खड़ी थी। इस दौरान मंदिर के सामने एक बाइक सवार भी खड़ा था।

पानी टंकी चौराहे से हाईकोर्ट आने वाली लेन पर फ्लाईओवर के ठीक नीचे सड़क किनारे कुछ महिलाएं भी सोतीं नजर आईं। इनके ठीक बगल में बैठकर एक युवक व युवती बातें करते नजर आए।इसी दौरान कार स्टार्ट हुई और अगले ही पल बेकाबू हो गई। कुछ आगे खड़ा बाइक सवार घबराकर बाइक लेकर दाहिनी ओर बढ़ा और कार उसे छूते हुए निकल गई। वहीं सड़क किनारे बैठकर बातें कर रहे युवक-युवती भी तेज रफ्तार कार अपनी ओर आती देख भाग खड़े हुए। इसके बाद कार चालक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंद दिया। सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि तीन लोग मौत बनकर दौड़ी कार की चपेट में आने से चंद सेकंड के अंतर से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 तीन युवक भागते नजर आए

सीसीटीवी फुटेज में हादसे के बाद कार से तीन युवक भागकर जाते दिखे। इनमें से एक ने आसमानी रंग की शर्ट व नेवी ब्लू रंग की पैंट पहन रखी थी जबकि दूसरा चेकदार टी-शर्ट पहने हुए था। तीसरे युवक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी। घटना के बाद इनमें से दो युवक कुछ देर तक भीड़ में शामिल होकर खड़े भी नजर आए। हालांकि कुछ देर बाद वह गायब हो गए।

उल्टी दिशा में ले गए कार

सीसीटीवी फुटेज से एक अहम खुलासा हुआ है कि कार को उल्टी दिशा में ले जाया गया। दरअसल आंबेडकर चौराहे से पानी की टंकी ओवरब्रिज की ओर जाने के लिए हाईकोर्ट चौराहे से बाईं ओर स्थित लेन पर जाना चाहिए था। हालांकि कार दाईं ओर स्थित पानी की टंकी ओवरब्रिज चौराहे से हाईकोर्ट चौराहे की ओर आने वाली लेन पर ले जाई गई। जांच में जुटीं पुलिस टीमें आशंका जता रही हैं कि चालक के नशे में होने की वजह से ऐसा हुआ। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें