मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए रविवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत ब्रीफिंग की।

विज्ञापन
बैठक में पुलिस आयुक्त ने वीवीआईपी सुरक्षा, रूट व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्यूटी स्थलों पर सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की गहन जांच करने के आदेश दिए।
पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यातायात नीरज पांडेय आदि रहे।