फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट और रेलवे में हाई अलर्ट, बढ़ाए गए सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
High alert in airport and railway, enhanced security personnel - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। देश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर असम और बंगाल से शुरू हुई हिंसा की लपटे प्रयागराज न पहुंचे इसके लिए रेलवे और एयरपोर्ट प्रबंधन ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। एनसीआर जोन ने इलाहाबाद, कानपुर, आगरा समेत जोन के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उधर एयरपोर्ट प्रशासन ने भी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। यहां मुख्य प्रवेश द्वार पर ही पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पार्किंग में भी आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यहां की प्रभारी इंसपेक्टर अंबिका के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह, इकबाल हसन, सिंधु यादव आदि ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया। यूं तो एयरपोर्ट पर नियमित रूप से यात्रियों के साथ उनके लगेज की जांच की जाती है, लेकिन पिछले दो दिन से चेकिंग को लेकर विशेष अलर्टनेस अपनाई जा रही है। उधर अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद आरपीएफ इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीएससी मनोज कुमार सिंह ने जंक्शन समेत मंडल के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की चेकिंग करने के साथ ही यार्ड में भी खड़ी ट्रेनों की मॉनीटरिंग की जा रही है। इस बीच सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी ने विशेष जांच अभियान चलाया। संगम, हमसफर, प्रयागराज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की चेकिंग की गई। स्नीफर डॉग का भी उपयोग जांच के लिए किया गया। संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें