फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला से लेकर बम्हरौली तक हाई अलर्ट, पाकिस्तान से युद्ध जैसे हालात पर सक्रिय हुई पुलिस

Wed, 27 Feb 2019 08:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से युद्ध जैसे हालात पर कुंभ मेला से लेकर बम्हरौली तक हाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक, माल्स और बाजारों से लेकर बड़े धार्मिक स्थलों तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तमाम जगह शाम को चेकिंग हुई तो रात में होटल और ढाबे खंगाले गए।

विज्ञापन


होटल मालिकों को सख्त निर्देश हैं कि बिना वेरीफिकेशन के कोई उनके होटल में मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में बुधवार को पुलिस हाई अलर्ट की अवस्था में दिखी। कुंभ मेला, बम्हरौली एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन के कारण शहर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। कुंभ मेला के इंट्री प्वाइंट्स से लेकर संगम, अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शाम से ही चेकिंग शुरू है। संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल की जा रही है।

मेले में मौजूद फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज, पीएसी, आरएएफ आदि चेकिंग में जुटे हैं। शहर में सिविल लाइंस स्थित मॉल, सिनेमाहाल, बड़े बाजारों में भी फोर्स घूम रही है। जंक्शन समेत सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर बुधवार की शाम से चेकिंग अभियान चलाया गया। आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी अतुल शर्मा ने चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के सभी बड़े धार्मिक स्थलों के आसपास भी फोर्स लगाई है। संदिग्ध दिख रहे लोगों को बिना चेकिंग के जाने नहीं दिया जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि रात में होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं की चेकिंग की जाएगी। एसएसपी के मुताबिक बम्हरौली एयरपोर्ट, एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया गया है। फोर्स रात भर एलर्ट अवस्था में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें