फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिविल लाइंस, कटरा समेत सबसे ज्यादा लूट-छिनैती वाले 26 स्थानों पर हाई अलर्ट

Sat, 18 Oct 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दीपावली के मद्देनजर पुलिस सक्रिय हो गई है। पूरे शहर को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, धूमनगंज समेत सबसे ज्यादा लूट-छिनैती वाले 26 स्थानों पर पुलिस हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
शाहगंज थाने के सामने चौक जाने वाले रास्ते पर की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के मद्देनजर पुलिस सक्रिय हो गई है। पूरे शहर को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, धूमनगंज समेत सबसे ज्यादा लूट-छिनैती वाले 26 स्थानों पर पुलिस हाई अलर्ट पर है। इन स्थानों व आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पीआरवी, महिला पुलिस, क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को भी सक्रिय किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने पिछले वर्षों में लूट-छिनैती, छेड़खानी समेत अन्य अपराधों को लेकर संवेदनशील इलाके चिह्नित कर इनकी सूची तैयार की है। इनमें शहर के कोतवाली, कर्नलगंज, धूमनगंज, झूंसी व सिविल लाइंस थाना क्षेत्रे के कुल 28 स्थान मिले हैं जहां पर सबसे अधिक वारदातों को अंजाम दिया गया।

इसे देखते हुए डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य के निर्देश पर त्योहार के दौरान अपराध पर लगाम लगाने के लिए खाका खींचा गया है। इन स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। सभी टीमों को सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एंटी-रोमियो स्क्वाड, थानों की मोबाइल टीमें, कोबरा मोबाइल और डायल-112 की गाड़ियां लगातार बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सक्रिय रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों को किया चिह्नित

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र : कैलाश चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, गोविंद पुर सब्जी मंडी से अपट्रॉन चौराहा, दुर्गा पूजा पार्क, बस स्टेशन से चंद्र शेखर आजाद पार्क और लोक सेवा आयोग चौराहा।
कर्नलगंज : ओल्ड कटरा मार्केट, मनमोहन पार्क लक्ष्मी और नेतराम से यूनिवर्सिटी चौराहा।
कोतवाली : बादशाह मंडी, लोकनाथ, जानसेनगंज चौराहा व घंटाघर।
धूमनगंज : सुलेमसराय बाजार, ट्रिपलआईटी चौराहा, झूंसी, लाल चौक, अनवर मार्केट और अलोपी तिराहा।

दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर अपराध पर लगाम लगाने के लिए खाका खींचा गया है। क्राइम स्पॉट चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही थानों की पुलिस को भी अलर्ट पर किया गया है। अगर कोई अपराध करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें