पार्वती हॉस्पिटल के एनआईसीयू
आईसीयू में अब हाईटेक सुविधाएं
नवजात की पीलिया जांच को आई आधुनिक डिटेक्टर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज करेंगी लोकार्पण
प्रयागराज। पार्वती हॉस्पिटल के माड्यूलर एनआईसीयू और आईसीयू में अब मरीजों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। सेंसर युक्त आईसीयू में काम करने के लिए 40 सदस्यीय ट्रेंड नर्सिग स्टाफ बंगलूरू से बुलाया गया है। यही नहीं जन्म से 30 दिन तक के नवजात का बिना खून निकाले डिटेक्टर से पीलिया जांच की जा सकेगी। इसका लोकार्पण सोमवार को शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
यह जानकारी पार्वती हॉस्पिटल के चेयरमैन अजय विक्रम बहादुर यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान रविवार को दी। उन्होंने बताया कि देश ही नहीं विदेश की जानी मानी कंपनियों से उपकरण मंगाए गए हैं। न्यूनतम बाजारू दरों पर मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं देने के उद्देश्य से एनआईसीयू, आईसीयू का कायाकल्प किया गया है। पूरी तरह स्वचालित इन विभागों में जीरो बैक्टीरिया का प्रावधान किया गया है।
प्रबंध संचालक विनय ने बताया कि क्लीन रूम माड्यूलर आईसीयू(आईसीयू-7/क्लास 10000) विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिसमें एयरबॉर्न पर्टिक्युलेट्स, तापमान, नमी एयर फ्लो पैटर्न, वाइब्रेशन, ध्वनि और विएबल ऑर्गनिजम आदि सुविधाओं के साथ नियंत्रण स्थापित किया गया है।