फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दावा अधिकरण का विरोध किया तेज, जुलूस निकालकर फूंका पुतला

विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
संपत्ति क्षति दावा अधिकरण की पीठें लखनऊ और मेरठ में बनाने का विरोध कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाल कर अधिकरण का पुतला दहन किया। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार नहीं सुनती है तो जनता के सहयोग से और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्र की अगुआई में दर्जनों वकीलों ने हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। जुलूस हाईकोर्ट से चलकर सुभाष चौराहे सिविल लाइंस पहुंचा और वहां प्रतीक स्वरूप अधिकरण का पुतला जलाया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिकरण प्रयागराज में न बनाने से वकीलों के साथ ही आम जनता और व्यापारियों को भी नुकसान है।

अधिवक्ताओं ने प्रदेश के महाधिवक्ता के प्रति भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकरण की स्थापना को लेकर सरकार के मुख्य सलाहकार महाधिवक्ता ही हैं। इसलिए एक सितंबर को दिन में 12 बजे महाधिवक्ता का विरोध करते हुए उनका पुतला महाधिवक्ता कार्यालय के समक्ष जलाया जाएगा। 
विज्ञापन


जुलूस और प्रदर्शन में शामिल होने वालों में जमील अहमद आजमी, अजय कुमार मिश्र जय हिंद, अनिल पाठक, रजनीकांत राय, के के मिश्र, अंजू श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, दिलीप कुमार पांडेय, राजेंद्र सिंह, मंजू कुमारी, दुर्गेंश चंद तिवारी  के अलावा कार्यकारिणी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें