फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा 45 लाख का गांजा पुलिस ने पकड़ा, डिजायर कार से कर रहे थे तस्करी

Mon, 06 Feb 2023 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसटीएफ ने शंकरगढ़ में छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी के खेल का भंडाफोड़ किया है। तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख का गांजा बरामद किया है। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से गांजे की खेप प्रयागराज आने वाली है।
विज्ञापन
Prayagraj News : राजकिशोर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने शंकरगढ़ में छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी के खेल का भंडाफोड़ किया है। तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख का गांजा बरामद किया है। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से गांजे की खेप प्रयागराज आने वाली है। इस पर नारीबारी में घेराबंदी कर डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 90 किलो गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम राजकिशोर मिश्रा उर्फ बब्बू निवासी सरायअकिल कौशाम्बी व वर्तमान पता जीरो रोड चर्च बोधघाट जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ बताया। यह भी बताया कि गांजा रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर निवासी कनैली प्रयागराज का है।

गांजे की यह खेप उसे सरायअकिल के रक्सराई निवासी सचिन उपाध्याय ने दी थी। उसने उसे इसके लिए 50 हजार रुपये भी दिए थे। सचिन ने जगदलपुर छत्तीसगढ़ पहुंचकर उसे गांजे की खेप देकर इसे डिजायर कार से प्रयागराज पहुंचाने को कहा था। वह सफेद अपाचे से कार के आगे चल रहा था। नारीबारी में उसे पकड़े जाने पर सचिन भाग निकला। डिप्टी एसपी ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। मुकदमा लिखाकर गिरफ्तार अभियुक्त को शंकरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें