फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हेमंत विश्वकर्मा बने रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
डीआरएम सभागार प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित नौवें त्रैवार्षिक अधिवे
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की ओर आयोजित नौवें त्रैवार्षिक अधिवेशन में रविवार को जोनल कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें हेमंत विश्वकर्मा को संघ का केंद्रीय अध्यक्ष और रूपम पांडेय को केंद्रीय महामंत्री चुना गया। अधिवेशन में रेलकर्मियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीआरएम कार्यालय में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रेल कर्मियों के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में रेल सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रेल मंत्री तक पहुंचाने की बात कही।
अधिवेशन का उद्धाटन महापौर गणेश केसरवानी ने किया। मुख्य वक्ता एवं भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी, राधा बल्लभ त्रिपाठी, आरपीएस चौहान ने भी विचार व्यक्त किए।

डीआरएम सभागार प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित नौवें त्रैवार्षिक अधिवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें