फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाएं और जान बचाएं, रैली में दिया संदेश

Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट लगाने की खातिर जागरूकता लाने के लिए शुरू अभियान के तहत पहले दिन बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस की तरफ रैली निकाली गई। चौराहे पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इस दौरान कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में जान की सलामती के लिए जरूरी है कि दोपहिया चालक और पीछे बैठने वाला शख्स भी हेलमेट जरूर लगाए। अब तो यह अनिवार्य कर दिया गया है। बेहतर होगा कि पुलिस की जुर्माना वसूली से बचने और अपनी सुरक्षा की खातिर हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं।
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन बृहस्पतिवार सुबह कमिश्नर राजन शुक्ला, डीएम संजय कुमार, डीआईजी विजय यादव तथा एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर चंद्रशेखर आजाद पार्क से रैली को रवाना किया। रैली में कई स्कूलों के बच्चे शामिल थे। रैली का समापन मनमोहन पार्क पर हुआ। कमिश्नर और डीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नए कानून के तहत अब दोपहिया वाहन चालक के साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट लगाना जरूरी है। डीआईजी और एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक निहारिका को हिदायत दी कि नियमित तौर पर चौराहों पर हेलमेट की चेकिंग की जाए। अब जुर्माना वसूली के साथ ही बिना हेलमेट पकड़े गए दोपहिया वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। रैली में एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ ट्रैफिक अलका भटनागर, ट्रैफिक पुलिस के टीआई और टीएसआई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें