फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीपुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू, लखनऊ-रायबरेली रूट भी खुला

Mon, 09 Nov 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : शास्त्रीपुल प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित यातायात शास्त्री पुल पर सोमवार की सुबह छह बजे खोल दिया गया। उधर, लखनऊ-रायबरेली रूट पर भी आवागमन बहाल हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सई नदी के पुल का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद सोमवार की सुबह भारी वाहनों के आवागमन शुरू किया गया। 

विज्ञापन


शास्त्रीपुल के मरम्मत का काम रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था। पुल के एक तरफ का हिस्सा 31 अक्तूबर को ट्रक के पुल के नीचे गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पैदल पथ, कैरेज वे, बीम और रेलिंग टूट गई है। इसे बनाने के लिए रविवार से 22 घंटे के लिए भारी वाहनों का प्रतिबंध पूरी तरह से रोका गया। स्लैब पकने के बाद सोमवार की सुबह भारी वाहनों के आवागमन को फिर से खोल दिया गया।

विज्ञापन

prayagraj news : शास्त्रीपुल प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
इससे गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर, हंडिया, गोपीगंज आदि स्थानों पर आवागमन शुरू हो गया। हालांकि, शास्त्रीपुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। नीचे की स्लैब की ढलाई के बाद अब पैदल पथ के साथ अन्य क्षतिग्रस्त हिस्से को बनाया जाना है। अधिशासी अभियंता अजय गोयल के मुताबिक यह काम पूरा होने से तीन हफ्ते का समय लगेगा। काम लगने के बाद आगे भी जरूरत के मुताबिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लागू होगा। 

दूसरी ओर रायबरेली में सई नदी पर काम होने से डायवर्ट हुआ लखनऊ रूट भी सोमवार की सुबह से खोल दिया गया। यह रूट तीन हफ्तों से प्रभावित चल रहा था। हल्के वाहनों के लिए सात नवंबर से आवागमन बहाल कर दिया गया था जबकि भारी वाहनों को सोमवार से आनेजाने की छूट मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रायबरेली के मैनेजर योगेश तिलक ने बताया कि काम पूरा होने के बाद आवागमन को सामान्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें