फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से सात तक भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट व एडवाइजरी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र लखनऊ ने प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। दाे अगस्त से सात अगस्त तक अत्यधिक बारिश, तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। अगर देखा जाए तो पिछले कई दिनों से प्रयागराज में बारिश नहीं हो रही है। जिसके चलते उमस का प्रभाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार से चल रही हवाओं ने थोड़ी राहत पहुंचाने का काम जरूरी किया है। इस बीच तापमान में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर मानसून ने पानी फेरने का काम किया है। फिलहाल एक बार फिर से मौसम विभाग की तरफ से 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रशासन की एडवाइजरी
जिला प्रशासन की एडवाइजरी में आंधी-तूफान के दौरान कई सावधानियां बरतने को कहा गया है। लोगों को दिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभों और मोबाइल टावर से दूर रहने, आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में पक्के मकान की शरण में जाने, खिड़की, दरवाजे और बरामदे से दूर रहने, पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकानों, तालाबों और जलाशयों से दूरी बनाए रखने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें