फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Wed, 17 Jun 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज बाजार में सन्नाटा
विज्ञापन
लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर बाजार और फोरलेन सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। दोपहर में बाजार और प्रमुख मार्ग लगभग सूने नजर आ रहे हैं। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ो ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उल्टी, चक्कर, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

लालगोपालगंज बाजार में सन्नाटा

लालगोपालगंज बाजार में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें