फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की जमानत पर सुनवाई सात जनवरी, मुर्गी-बकरी चोरी से लेकर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

Thu, 12 Dec 2019 06:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद मो. आजम खान पर दर्ज 11 आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत अर्जी को सुनवाई अब सात जनवरी को होगी। सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट में यह भी आश्वासन दिया है कि सात जनवरी तक आजम खान के खिलाफ कोई प्रतिकूल, उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं की जाएगी। सुनवाई न्यायमूूर्ति यशवंत वर्मा कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा एवं पुत्र अब्दुल्ला आजम खान के मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। आजम के अधिवक्ता कमरूल हसन सिद्दीकी तथा सफदर काजमी ने बताया कि आजम खां ने 11 मामलों में जमानत अर्जी दाखिल की है। जिसमें से यतीम खाने पर अवैध कब्जे को लेकर मामले दर्ज हैं।

कुछ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर के दर्ज हैं। कुछ मामले मुर्गी और बकरी चोरी को लेकर के दर्ज कराए गए हैं। इन सब मामलों को लेकर हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें