इलाहाबाद हाईकोर्ट में गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान की वायरल करने के मामले में पत्रकार मोहम्मद जुबैर मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी। तब तक ज़ुबैर की गिरफ्तारी पर लगी रोक की अंतरिम राहत बरकरार रहेगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति डॉ योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ कर रही है।
इससे पहले बहस के दौरान सरकार की ओर से कहा गया था कि ज़ुबैर ने नरसिंहानंद का विवादित बयान जानबूझ कर सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए वायरल किया था। जबकि, ज़ुबैर की ओर से पेश वकीलों ने सरकार की दलीलों को गलत बताते हुए कहा था कि ज़ुबैर पत्रकार है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा उसके अभिव्यक्ति के अधिकारों का हनन है।