कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने उन पर चुनावी हलफनामे में गलत जन्मतिथि दर्ज करने का आरोप लगाते हुए सीबीआई से मामले की जांच की मांग की है।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने उन पर चुनावी हलफनामे में गलत जन्मतिथि दर्ज करने का आरोप लगाते हुए सीबीआई से मामले की जांच की मांग की है। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ इस मामले पर दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी याची प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि राजीव ने सरकारी दस्तावेज और चुनावी हलफनामे में गलत जन्मतिथि दर्ज कराई है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और लोकपाल के समक्ष भी की गई थी। वहां कार्रवाई नहीं होने पर याची ने हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिका में राजीव के अलावा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार, राज्यसभा सचिवालय, प्रदेश सरकार, अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, बन्नादेवी थाने के प्रभारी निरीक्षक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को प्रतिवादी बनाया गया है।