फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित पुत्र के निधन की खबर सुन निकले पिता के प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित पुत्र के निधन की जानकारी मिलने के बाद सदमे की वजह से पिता के भी प्राण-पखेरू उड़ गए। पिता-पुत्र दोनों दारागंज रामलीला कमेटी के पदाधिकारी थे। दोनों के निधन से रामलीला कमेटी में शोक की लहर दौड़ गई है। रामलीला कमेटी के काली संयोजक संजय हवेली(38) कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाका मुंबई में कराया जा रहा था। इस बीच घर आने पर उनको एसआरएन में भर्ती कराया गया था। चार दिन पहले अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी उनके पिता शंकर हवेली को नहीं दी गई थी। बीते सात जून को किसी ने उनको संजय के निधन की जानकारी दे दी। इसके बाद उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। लोग उन्हें समझाते और सांत्वना देते रहे, लेकिन उसी दिन उनका भी निधन हो गया।
विज्ञापन

शंकर हवेली रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष थे। दोनों के निधन पर मंगलवार को कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव की अध्यक्षता में शोक सभा हुई । लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग में दो मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में जितेंद्र गौड़, ध्रुव नारायण शुक्ल, मधु चकाहा, किशन चौरसिया, मुन्ना आजाद, बद्री कुशवाहा, प्रचार मंत्री धर्मराज पांडेय, हीरा यादव, विजय सोनकर, लखन लाल चौरसिया, विक्कू निषाद, रिंकू शुक्ला, चंदू, रामजी पांडेय, संजय मिश्रा, पवन यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें