फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीज रहे परेशान

Sat, 10 Jul 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दो घंटे तक अस्पतालों में बंद रहे काउंटर, ओपीडी रही ठप, इमरजेंसी सेवाएं भी हुई प्रभावित
  • नई स्थानांतरण नीति का विरोध कर रहे थे कर्मचारी, 12 जुलाई को स्वास्थ्य महानिदेशक का करेंगे घेराव
विज्ञापन
prayagraj news : डॉक्टरों के हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खुद स्ट्रेचर लेकर पहुंचे। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई स्थानांतरण नीति के विरोध में डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को जमकर आक्रोश जताया। दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कॉल्विन अस्पताल में एकत्र होकर सभा की और प्रदेश सरकार से स्थानांतरण नीति को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों के आंदोलन से बेली, कॉल्विन, डफरिन, टीबी अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सुबह परेशानी हुई। उपचार के लिए उन्हें दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


कॉल्विन अस्पताल में सभा के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि नई स्थानांतरण नीति के कर्मचारियों का स्थानांतरण शुरू हो गया है। जबकि, कोविड महामारी का दौर अभी जारी है। महामारी से मरने वालों का सरकार अभी मुआवजा भी नहीं दे सकी है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सहयोग करने की बजाय उत्पीड़न में लगी है।

विज्ञापन

prayagraj news : डॉक्टरों के हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : prayagraj
कॉल्विन में सभा करने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी डफरिन भी गए। वहां भी उन्होंने सभा की। इस दौरान अस्पतालों की ओपीडी, इमरजेंसी सहित अन्य सेवाएं बाधित रहीं। मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। हड़ताल सुबह आठ बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चली। 10 बजे के बाद चिकित्सा व्यवस्था सामान्य हुई तब मरीजों को राहत मिली।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 12 जुलाई को लखनऊ स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पीएमएस संवर्ग के जिला सचिव डॉ. जीसी पटेल, डॉरु सुनील जौहरी, डॉरु रामचंद्र, डॉ. केके पांडेय, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. बीएन सिंह, मधुकर श्रीवास्तव, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें