फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती : एक सीट पर 565 दावेदार, 221 रिक्त पदों के लिए 1.24 लाख ने किए आवेदन

Mon, 16 Mar 2026 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के रिक्त 221 पदों के लिए 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के रिक्त 221 पदों के लिए 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान 1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, यानी एक पद पर करीब 565 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। यह जानकारी आरटीआई के माध्यम से अभ्यर्थी अश्वनी शुक्ला को दी गई है।

विज्ञापन


भर्ती में शामिल अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र या अन्य सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (मास्टर) डिग्री होना अनिवार्य है। सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, मनोविज्ञान, सामाजिक मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अलावा अधिमानी अर्हताओं में प्रसार कार्य का अनुभव, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण, प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का बी प्रमाणपत्र शामिल किया गया है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने जारी नहीं किया पाठ्यक्रम

अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2005 में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की भर्ती निकली थी। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पाठ्यक्रम जारी नहीं किया गया है। जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि पाठ्यक्रम के अभाव में वे अपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने आयोग से विस्तृत और अद्यतन पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें