फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत, हाईकोर्ट पानी टंकी के पास अज्ञात वाहन ने रौंदा

Thu, 07 Aug 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मधुसूदन पाठक (51) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मधुसूदन पाठक (51) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर से देर रात घर लौट रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दारागंज घाट पर लगाई गई थी। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। हाइकोर्ट पानी टंकी के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव के रहने वाले थे। यहां नीवा में अपने पत्नी सीमा पाठक व तीन बेटों के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें