उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने स्टेटस में सीसीटीवी का फुटेज के साथ गाना लगाया था “सिस्टम मेरे अधीन है”। वीडियो वायरल होने पर किसी ने इसकी शिकायत धूमनगंज पुलिस से की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे गिरफ्तर कर लिया गया। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह स्टेटस लगाया था। किसी ने एक्स पर इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।