फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: पौष पूर्णिमा पर आज कुंभ में आएंगे हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम

Mon, 21 Jan 2019 09:36 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर सोमवार को दो राज्यों के सीएम प्रयागराज में होंगे। हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम अलग-अलग समय पर कुंभ में संतों के शिविरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद सोमवार देर शाम अपने दो दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज पंहुचेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रोटोकोल से के अनुसार हरियाणा के सीएम 21 जनवरी की शाम छह बजे हवाई मार्ग से बमरौली हवाई अड्डे पर पंहुचेंगे। इसके पश्चात वह सीधे त्रिवेणी संकुल पंहुचेंगे। रात आठ बजे मुख्यमंत्री कुंभ स्थल स्थित सैक्टर- 7 में स्वामी गुरू शरणानंद महाराज के शिविर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

22 जनवरी की सुबह 8:45 बजे वह त्रिवेणी शंकुल से चलकर 9:30 बजे सेक्टर- 13 स्थित मोरारी बापू की मानस संगम कथा में हिस्सा लेंगे। पूर्वाह्न 10:50 बजे सेक्टर-14 स्थित जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के शिविर में जाएंगे। इसके बाद दिन के11:40 बजे सेक्टर 14 स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 12:30 बजे इसी सेक्टर में आयोजित बाबा बालक नाथ महाराज के शिविर में जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इसी दिन दोपहर 1:20 बजे सेक्टर- 16 स्थित पंचायती अखाड़ा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 2:10 बजे सेक्टर- 4 स्थित महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिविर में पहुंचेंगे। दोपहर बाद तीन बजे सेक्टर- 16 स्थित हंसदेवाचार्य महाराज के शिविर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम चार बजे सेक्टर- 18 स्थित चिदानंद महाराज के शिविर में जाएंगे।

शाम 5:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट से वह दिल्ली रवाना होंगे। इसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 21 जनवरी की सुबह 9:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से स्टेट प्लेन से चलकर दिन के 10:30 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कार द्वारा बम्हरौली एयरपोर्ट से चलकर दिन के11:20 बजे कुंभ क्षेत्र पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 से शाम 3:00 बजे तक वह अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज एवं महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज के अलावा अन्य अखाड़ों के प्रतिनिधियों एवं संत जनों से भेंट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें