थोड़ी सी बारिश के बाद तल्ख धूप ने बुधवार को और मुश्किलें बढ़ दीं। बुधवार को सुबह कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ रही। इनमें अधिकांश मरीज डायरिया सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार से ग्रसित थे।
मंगलवार की रात हल्की बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी लेकिन बुधवार की सुबह फिर मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। सुबह से चलने वाली थपेड़े मारती गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि इस मौसम में थोड़ी सी असावधानी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।