फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हरितालिका तीज आज, गुलजार हुए बाजार

Mon, 14 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज- आचार्य पंडित जगमोहन पांडेय
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए हरितालिका तीज पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर बाजार में सुहागिनों की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने सोलह शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की। हरितालिका तीज का व्रत 24 घंटे का कठिन निर्जला उपवास होता है। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। ज्योतिषाचार्य आचार्य जगमोहन पांडेय ने इसे सबसे फलदायी व्रतों में से एक बताया। उनके अनुसार, माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। कथा व्यास आचार्य राजेश शुक्ल ने इस वर्ष पूजन का अत्यंत शुभ योग बताया। उन्होंने प्रदोष काल में मिट्टी के शिव-पार्वती बनाकर पूजन की सलाह दी। माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करने से दांपत्य जीवन मंगलमय होता है।

लालगोपालगंज- आचार्य पंडित जगमोहन पांडेय

लालगोपालगंज- आचार्य पंडित जगमोहन पांडेय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें