फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद शुरू हुई हरिद्वार एक्सप्रेस, खाली गई प्रयागराज संगम-जौनपुर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज से ऋषिकेश के लिए पहली बार सीधी ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू हो गया। ऋषिकेश के लिए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से हरिद्वार एक्सप्रेस रविवार की शाम चली। पहले इस ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक ही होता रहा है, लेकिन अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ऋषिकेश में बने नए स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश तक जाएगी। इस बीच नौ माह के बाद शुरू हुई जौनपुर पैसेंजर जिसे रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाया गया, हालांकि प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को एक भी यात्री नहीं मिले।
विज्ञापन

इसके पूर्व दिन में लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस एवं रात में गंगा-गोमती एक्सप्रेस यहां नौ माह से ज्यादा के अंतराल के बाद यहां पहुंची। इन दोनों ही ट्रेनों का संचालन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सोमवार को शुरू हो जाएगा। वहीं शाम को मनकापुर, अयोध्या, फैजाबाद के सरयू एक्सप्रेस शाम को यहां से रवाना हुई, जबकि हरिद्वार एक्सप्रेस रात 11.35 बजे प्रयागराज संगम से रवाना हुई। इस ट्रेन में पहले दिन एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी की 501 बर्थ भरी, जबकि 657 बर्थ खाली रही। वहीं इसके पूर्व शाम 4.40 बजे रवाना हुई प्रयागराज संगम-जौनपुर स्पेशल के खाली रवाना होने से रेलकर्मी भी आश्चर्यचकित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें