जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में हरिसागर मिश्र अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी राधा रमण मिश्र को 230 मतों से शिकस्त दी। हरिसागर को 1335 मत, जबकि राधारमण को 1105 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व मंत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव 222 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। शनिवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष के अलावा मंत्री और संयुक्त मंत्री तथा कोषाध्यक्ष पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं जबकि अन्य पदों पुस्तकालय अध्यक्ष, ऑडीटर, उपाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी पदों की मतगणना सोमवार को होगी।
मंत्री पद पर राकेश दुबे ने प्रमोद सिंह नीरज को 393 मतों से शिकस्त दी। राकेश को 1086, जबकि प्रमोद को 693 मत प्राप्त हुए। विद्याभूषण द्विवेदी 425 मत पाकर तीसरे पर रहे। संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र नाथ मिश्र लारा ने रेवती रमण त्रिपाठी को 193 मतों से पराजित किया। देवेंद्र को 741 मत मिले, जबकि रेवती को 548 मत प्राप्त हुए। अयन श्रीवास्तव 435 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रेश कुमार मिश्र 1043 मतपाकर विजयी घोषित हुए अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र (540) को 503 मतों से करारी शिकस्त दी।
allahabad adhivakta sangh chunav
- फोटो : प्रयागराज
शुक्रवार को प्रत्याशियों के विरोध के बाद स्थगित की गई मतगणना शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई। इस बार मतगणना में सीनियर वकीलों की टीम ने मोर्चा संभाला। सभी प्रत्याशियों की सहमति से बनाई गई टीम ने संगम सभागार में मतों की गणना की। इस दौरान अध्यक्ष और अन्य पदों के उम्मीदवारों को ही मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति थी। अध्यक्ष पद की मतगणना सबसे पहले पूरी की गई इसके बाद मंत्री तथा संयुक्त मंत्री पद के परिणाम घोषित किए गए। शाम साढ़े पांच बजे के बाद शेष पदों की मतगणना सोमवार को किए जाने का निर्णय लिया गया। मतपेटिया वापस कलेक्ट्रेट कोषागार में जमा करा दी गई हैं।
allahabad adhivakta sangh chunav
- फोटो : प्रयागराज
allahabad adhivakta sangh chunav
allahabad adhivakta sangh chunav
- फोटो : प्रयागराज
allahabad adhivakta sangh chunav
allahabad adhivakta sangh chunav
- फोटो : प्रयागराज
allahabad adhivakta sangh chunav