फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी भरी गिरा रही कूड़ा, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोक के बाद भी हरी भरी शहर के 22 वार्डों में अवैध रूप से कूड़ा उठाने का काम कर रही है। इन वार्डों का कूड़ा राजरूपपुर के दिग्गज सिंह स्कूल के पास गिराया जा रहा है। आसपास रहने वाले दुर्गंध से परेशान हैं। महापौर ने अनुबंध शर्तों और सदन के निर्णय के खिलाफ काम कर रही कंपनी हरी भरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इसका खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रीय पार्षद अखिलेश सिंह ने कूड़ा गाड़ियों के चालकों को रोककर जानकारी ली। थोड़ी ही देर में वहां कूड़ा और दुर्गंध प्रभावित लोगों की भीड़ लग गई। पता चला की राजरूपपुर में लूकरगंज, करेली, बेनीगंज, हिम्मतगंज समेत अन्य मोहल्लों से कूड़ा लाकर डंप किया जा रहा है। नाराज लोगों ने हरी भरी का स्टीकर लगी छह गाड़ियां रोक लीं। पार्षद अखिलेश सिंह ने इसकी सूचना महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर आयुक्त रवि रंजन को दी। तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े लोगों को किसी तरह आश्वासन देकर मनाया गया। लोगों ने अवैध रूप से कूड़ा डंप करने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें