फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ट्रेन में छोड़कर भागा, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी

Wed, 01 Nov 2023 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोप है कि रोशन ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। नौ जनवरी को कंपनी के अफसरों की मीटिंग होने की बात कहकर शाहगंज स्थित अंबर होटल में बुलाया। फिर रात में बहाने से रोककर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धोखा देकर भागने के आरोप में प्रेमी पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेम विवाह कर आरोपी उसे दिल्ली ले गया और चार महीने रखने के बाद प्रयागराज आते वक्त धोखा देकर ट्रेन में छोड़कर भाग निकला। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक हर्बल कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान एक महिला के माध्यम से उसकी मुलाकात रोशन निवासी दरभंगा, बिहार से हुई।

विज्ञापन


आरोप है कि रोशन ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। नौ जनवरी को कंपनी के अफसरों की मीटिंग होने की बात कहकर शाहगंज स्थित अंबर होटल में बुलाया। फिर रात में बहाने से रोककर दुष्कर्म किया। विरोध पर संगम में ले जाकर प्रेम विवाह किया और फिर दिल्ली लेकर चला गया। वहां चार महीने तक अपने साथ रखने के बाद पिछले दिनों दिल्ली से वापस प्रयागराज चलने को कहा।

ट्रेन जैसे ही वाराणसी पहुंची, उसे धोखा देकर ट्रेन में ही छोड़कर भाग निकला। बहुत देर तक वह उसकी खोजबीन करती रही और फिर उसे समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। शाहगंज एसओ मुदित राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के बारे में पता लगाया गया लेकिन युवती जो पता बता रही है वह वहां नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें