फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला मित्र से प्रताड़ित होकर प्रतियोगी छात्रा ने यमुना में छलांग लगाकर दी थी जान

Wed, 30 Apr 2025 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते 23 मार्च को संगम किला घाट के पास छात्र दिव्यांशु सिंह के यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दिव्यांशु का अपने से 10 वर्ष बड़ी एक युवती से दोस्ती थी।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 23 मार्च को संगम किला घाट के पास यमुना में छलांग लगाकर छात्र दिव्यांशु सिंह (17) के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दिव्यांशु का अपने से 10 वर्ष बड़ी युवती से दोस्ती थी। युवती और परिजनों की ओर से रुपये और गहने ऐंठने से प्रताड़ित होकर उसने छलांग लगाई है। मामले में कीडगंज पुलिस ने युवती रत्ना सिंह उसके पिता ज्ञान सिंह, मां ऊषा सिंह, भाई शिवाजी उर्फ दिग्विजय के अलावा रिश्तेदार कपिल देव पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में खीरी के चांद खम्हरियां खूंटा निवासी राजेश कुमार ने बताया, बेटा दिव्यांशु फाफामऊ के शांतिपुरम में रहकर पढ़ाई करता था। इसी बीच कपिल देव के माध्यम से उसकी दोस्ती रत्ना से दोस्ती हो गई।

आरोप है कि युवती ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर 1.40 लाख नकद और कुछ पैसे ऑनलाइन ले लिए। इस षड़यंत्र में रत्ना के साथ उसके माता-पिता, भाई के साथ रिश्तेदार भी शामिल हैं। 22 मार्च को कपिल दिव्यांशु को रत्ना से मिलने के लिए साथ ले गया। इसके बाद से बेटा घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

अगले दिन 23 मार्च को यमुना में उसका शव मिला। 11 अप्रैल को दोस्तों से पता चला कि उक्त आरोपी दिव्यांशु का मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे।

धमकाकर आत्महत्या के लिए बनाया दबाव

शिकायत में राजेश ने बताया कि कपिल ने दिव्यांशु को युवती की शादी एवं हल्दी समारोह में एक मार्च को भी बुलाया। आरोप है कि उस दिन एक लाख रुपये और गहने ले लिए। यही नहीं, रात भर उसे कब्जे में रखा। इसके अलावा पैसे नहीं देने पर दिव्यांशु और परिवार को बदनाम करने का डर दिखाते रहे। दबाव में होने की वजह से बेटा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें