फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकविदों, शिक्षकों का सम्मान आज

विज्ञापन
Happy Teacher's day
विज्ञापन
सांस्कृतिक केंद्र, कथक केंद्र विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

प्रयागराज। लोक संस्कृति को विस्तार देने वाले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व उत्तराखंड के लोक कलाकारों को वर्ष 2019 के ‘लोकविद् सम्मान’ से नवाजा जाएगा। सांस्कृतिक केंद्र की ओर से पांच सितंबर को केंद्र प्रेक्षागृह में शाम पांच बजे आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ होंगी।
सम्मानित होने वालों में बुन्देली लोकगायक सागर के शिवरतन यादव, राई लोकनृत्य के राम सहाय पांडेय, गणगौर नृत्यांगना निमाण अंचल की साधना उपाध्याय, हरियाणा के पलवल के बीन वादक हवा सिंह, रागिनी, भिवानी के बाली शर्मा तथा रोहतक के नगाड़ा वादक सुभाष, लोकनृत्य के लिए पूर्णिया के विश्वजीत कुमार सिंह, लोकगायन के लिए मोतिहारी की डॉ.नीतू कुमारी नूतन सहित छह राज्यों के लोककलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सर्कुलर रोड स्थित कथक केंद्र में तीन से 73 वर्ष तक के शिष्यों की ओर से कथक की बहुरंगी प्रस्तुतियां होंगी। निदेशक उर्मिला शर्मा के मुताबिक शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो.अनिता गोपेेश होंगी। वहीं बाबा शिशु मंदिर, बेनीगंज में सुबह नौ बजे और मालवीय मार्ग, जार्जटाउन स्थित स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें