फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हंस तीर्थ हो अतिक्रमण मुक्त, त्रिवेणी संगम तक हो कॉरिडोर निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी स्थित पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय धर्म रक्षक संघ के आह्नान पर श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान शालिग्राम रूपी श्री हंस भगवान का सहस्त्रार्चन, हंस गीता पाठ, गोपाल मंत्रराज जप, संत सम्मेलन और पौराणिक हंस तीर्थ परिक्रमा यात्रा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत पुरी शंकराचार्य ग्राउंड से हुई। जो पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र तक पहुंची। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से रोकने और अपमानित करने की घटना सामने आने पर संतों ने आपत्ति जताई। इस दौरान हंस तीर्थ को अतिक्रमण मुक्त करने और त्रिवेणी संगम तक कॉरिडोर का निर्माण करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही मंदिर-कूप जीर्णोद्धार, संकष्टहर माधव की पुनः प्रतिष्ठा, पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षण प्रबंधन और संतों पर दर्ज फर्जी मुकदमों के निरस्तीकरण की मांग भी उठाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सदानंद आश्रम जोंधवल के संचालक आचार्य रामशंकर शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत गोपाल दास जी ने कहा कि भगवान हंस की जन्मभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। संयोजक व्यास मुनि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कैलाश धाम, ऋषिकेश के जगदीश स्वरूप ब्रह्मचारी, महापीठ ब्रह्मचारी आश्रम, कौशाम्बी के स्वामी रामचंद्र दास, विहिप के डॉ. आद्या शंकर मिश्र, प्राणनाथ, चित्रकूट के स्वामी जयंत योगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें