प्रतापपुर सेमरी गांव पुलिया पर नए खंभा पर खींचा गया तार की फोटो
कस्बे के सेमरी गांव में पुलिया पर लंबे समय से लटक रहे 11000 वोल्टेज के बिजली के तार को विभाग ने दुरुस्त कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वारी रजवाहा पर पुलिया निर्माण के दौरान खंभा टेढ़ा हो गया था। इससे 11000 वोल्टेज का तार ढीला होकर हादसे का कारण बन रहा था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ था। बीते 11 जून को अमर उजाला में समस्या से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। गांव के राम केदार पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि अब हादसे पर लगाम लगेगा।