कॉलोनी में इस अभियान की अगुवाई करने वाले कैलाश मलाना का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हरित कुंभ के तहत एक थाली एक थैला अभियान शुरू किया गया है। इसी के अंतर्गत अपार्टमेंट के लोगों ने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में 134 परिवार हैं। अभी तक 800 थाली और थैले मिले हैं।
अपनी बहन से मिलने के लिए प्रयागराज आईं अपार्टमेंट की अमृता सिन्हा का कहना है कि महाकुंभ में आने की बहुत इच्छा है। उस समय आना हो पाएगा या नहीं यह अभी तय नहीं है लेकिन हरित कुंभ में सहभागी होने का अवसर मिल रहा है। यह बहुत सौभाग्य की बात है। अपार्टमेंट के ज्यादातर परिवार अपनी शक्ति अनुसार सहयोग दे रहे हैं।