इलाहाबाद (ब्यूरो)। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में मंगलवार को नगर उत्तर विद्यालय संभाग हैंडबाल प्रतियोगिता में एंग्लो बंगाली ने दो वर्गों में बाजी मारी। सब जूनियर मैच में एंग्लो बंगाली ने केपी इंटर कॉलेज को 6-2 गोल से हराया।
सीनियर वर्ग के मैच के बाद एंग्लो बंगाली और केपी इंटर कॉलेज के बीच हुए फाइनल मैच में भी एंग्लो बंगाली ने 9-2 से जीत हासिल की। प्रिंसिपल स्वास्तिक बोस ने विजेताओं को शील्ड प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाध्यापक रवींद्र मिश्र ने किया।