फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वालों का साथ देगी ‘हमसफर’

Thu, 19 Oct 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को दिवाली का तोहफा दिया है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इसका संचालन इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए सप्ताह में तीन दिन होगा। यानी कि दिल्ली के लिए अब इलाहाबादियों को प्रयागराज, दुरंतो के साथ हमसफर एक्सप्रेस भी मिल जाएगी। एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय  सारिणी में इस इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को जगह दी जा रही है। इलाहाबाद से ये ट्रेन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन


लंबे समय से इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो को नियमित करने की मांग की जा रही है। दरअसल दुरंतो का संचालन सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को होता है। बाकी के दिनों में प्रयागराज एक्सप्रेस में लंबी प्रतीक्षा सूची हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने अब हमसफर एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी की है। इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को एवं आनंद विहार (दिल्ली) से इसका संचालन मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को होगा। एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में इसका इलाहाबाद से रवानगी का वक्त रात 10.20 बजे दर्शाया जा रहा है जो सुबह 6.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। ट्रेन संचालन की तिथि और रास्ते में इसके ठहराव की सूचना रेलवे द्वारा शीघ्र ही जारी की जाएगी। चर्चा है कि इसका ठहराव कानपुर और अलीगढ़ में ही किया जाएगा। उधर आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस रात 10.40 बजे चलने के बाद सुबह 6.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।

हमसफर एक्सप्रेस में रहेगा फ्लेक्सी फेयर
0 इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस में दुरंतो एक्सप्रेस की तर्ज पर फ्लेक्सी फेयर लागू रहेगा। इसके अनुसार पूर्ण रूप से एसी-3 वाली इस ट्रेन की शुरुआती 50 फीसदी सीटों का किराया अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेन के इसी श्रेणी की सीटों के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक होगा। शेष बची हुई 50 फीसदी सीटों का किराया उपलब्धता के आधार पर बढ़ता रहेगा। यानी बची हुई बर्थ में प्रत्येक दस फीसदी बुकिंग होने पर किराये में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। अंतिम 10 फीसदी बर्थ दोगुनी कीमत पर बुक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमसफर ट्रेन की विशेषताएं
0 इस ट्रेन के हर केबिन में कॉफी, टी, सूप वेंडिंग मशीन और हॉट एवं रेफ्रिजरेटेड पैंट्री के साथ कई और सुविधाएं होंगी।
0 ट्रेन की हर एक बर्थ में लैपटॉप एवं मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी दिया गया है।
0 हमसफर ट्रेनों में सीसीटीवी, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली को भी लगाया गया है।
0 हर एक कोच में धुएं को पकड़ने वाली और रोक लगाने वाली प्रणाली को लगाया गया है।
0 दिव्यांग जनों के लिए सभी बर्थ पर ब्रेल लिपि में सीट नंबर अंकित किए गए हैं।
0 आंतरिक साज सज्जा, सीट कवर और पर्दे भी बाकी ट्रेनों के मुकाबले बेहतर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें