फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात तक जाम से जूझता रहा आधा शहर

Thu, 04 May 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
आधा शहर बुधवार सुबह से जाम में ऐसा फंसा कि सड़कें क्या गलियां भी ठसाठस रहीं। सीएमपी रेलवे ब्रिज में ट्रैक दोहरीकरण के कार्य के चलते बैहराना से एमजी मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। कानपुर रोड, रामबाग से मेडिकल चौराहे की तरफ जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक लोड अचानक बढ़ गया। नतीजतन सुबह से ही पुराने शहर से जाने वाले तमाम रास्तों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल छूटने के बाद जाम की स्थिति और भयावह हो गई। बच्चों को स्कूल से अपने घर पहुंचने में घंटों लग गए। तेज धूप के चलते बच्चे बेहाल हो गए। निरंजन ब्रिज के पास स्कूल ट्राली में बैठा एक छोटा बच्चा बेसुध भी हो गया। उधर, ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम की समस्या से निपटने का कोई मुकम्मल इंतजाम न करने से भी समस्या बढ़ गई।

फाफामऊ से प्रयाग के रास्ते इलाहाबाद तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम पिछले साल से चल रहा है। उत्तर रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से यहां दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। बता दें कि 20 मार्च 2017 को भी उत्तर रेलवे द्वारा रामबाग से मेडिकल चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ता पर रोड ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। यहां जीआईसी रेल ब्रिज के दोहरीकरण के कार्य के चलते रेलवे द्वारा आरसीसी बॉक्स की लॉचिंग का कार्य किया गया। इस अवधि में आठ दिन रोड ट्रैफिक बंद रहा। अब यही काम सीएमपी रेलवे ब्रिज के पास रेलवे ने बुधवार से शुरू किया गया। यह काम 12 मई तक होना है। सुबह यहां काम शुरू करने के बाद रोड ट्रैफिक का ब्लॉक ले लिया गया। सुबह दस बजते-बजते इसका असर शहर के अन्य मार्गों में दिखने लगा। तमाम रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो देर शाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें