कैंट के म्योराबाद की रहने वाली एक छात्रा का फेसबुक एकाउंट हैक कर किसी ने अश्लील फोटो और भद्दे भद्दे कमेंट कर दिए। इतना ही नहीं सब कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों को टैग भी कर दिया। दोस्तों ने जब बताया तो छात्रा को जानकारी हुई। उसने तुरंत एफआईआर दर्ज करा दी। यह नहीं पता चल पाया है कि एकाउंट किसने हैक किया। साइबर सेल को जांच दी गई है।
साइबर शातिर ने महिला के खाते से 36 हजार उड़ाए
पुराना कटरा के रहने वाले अवधेश केसरवानी को फोन कर साइबर शातिर ने खुद को बैंककर्मी बताया और उनका और उनकी पत्नी के खाते और एटीएम की डीटेल्स ले ली। कुछ देर बाद उनकी पत्नी के एकाउंट से 36 हजार रुपये कट गए। अवधेश ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोचिंग जाते समय युवती का अपहरण
मुट्ठीगंज में कोचिंग जाते समय एक युवती का अपहरण कर लिया गया। घर वालों ने आकाश जायसवाल और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।