फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े जेल के प्रधान वार्डर की गोली मारकर हत्या  

Thu, 27 Dec 2018 06:24 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृत सिपाही हरि नारायण त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसलों कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, गुरुवार को प्रयागराज के प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े जेल के प्रधान वार्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। शातिर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जेलरोड क्रासिंग पर सब्जी खरीदने के दौरान वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

गुरुवार शाम शहर में दुस्साहस का परिचय देते हुए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी खरीद रहे जिला जेल के प्रधान वार्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे कंधई की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसपी ने बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की। बाद में जेल पहुंचकर छानबीन करने लगे। जिलाधिकारी ने भी जेल पहुंचकर घटना की छानबीन की। सूचना पर डीआईजी जेल भी कारागार पहुंचे।


मृत सिपाही की पहचान जनपद लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के पुरहिया निगोहा निवासी हरिनारायण त्रिवेदी (56) पुत्र स्व. उमाशंकर त्रिवेदी के रूप में हुी है। वह जेल पुलिस में तैनात थे। प्रतापगढ़ कारागार में उनकी तैनाती वर्ष 2013 में हुई थी। प्रमोशन मिलने पर वह जेल के हेड वार्डर (प्रधान बंदीरक्षक) बने। दो दिन पहले अवकाश लेकर घर गए थे। गुरुवार की सुबह ही वह ड्यूटी पर लौटे। दोपहर 2.25 बजे वह जेल से काम निपटाकर बाहर निकले।

विज्ञापन

 

कमरे पर जाने के बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे सब्जी लेने के लिए जेल रोड क्रासिंग की ओर पहुंचे। एक ठेले के पास पहुंचकर वह सब्जी लेने लगे। तभी पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर हरिनारायण को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक से खीरीबीर घाट की ओर से कंधई की ओर भाग निकले। गोली लगने से घटनास्थल पर ही हरिनारायण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जेल चौकी प्रभारी ने लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।

 

जेल के हेड वार्डेर की हत्या की खबर मिलते ही एसपी एस आनंद, एएसपी अवनीश मिश्रा, सीओ सदर बबिता सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। जानकारी मिलने के बाद एसपी ने बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें