फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guava Mahotsav : खुसरो बाग में अमरूद महोत्सव, आठ किस्म की प्रजातियों को किया गया प्रदर्शित

Sun, 22 Jan 2023 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुसरोबाग में एकदिनी अमरूद महोत्सव के मौके पर रविवार को आठ प्रजातियों के अमरूद की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान कृषि विज्ञान के छात्रों ने अलग-अलग किस्म के अमरूद की खूबियां बताईं।
विज्ञापन
Prayagraj : खुसरोबाग में अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुसरोबाग में एकदिनी अमरूद महोत्सव के मौके पर रविवार को आठ प्रजातियों के अमरूद की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान कृषि विज्ञान के छात्रों ने अलग-अलग किस्म के अमरूद की खूबियां बताईं। संचारी और एमआईसी भारत की ओर से बागबानी मिशन के तहत लगी प्रदर्शनी में इलाहाबादी सफेदा, एप्पल कलर, ललिता, लालिमा (सुर्खा), श्वेता, लखनऊ 49, चाईनीज अमरूद के बीच प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें लालिमा सुर्खा ने बाजी मारी।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन हंडिया एसडीएम सार्थक अग्रवाल और उप निदेशक उद्यान डॉ. कृष्ण मोहन चौधरी ने किया। इस मौके पर अमरूद किसानों ने उन्नत तकनीक को लोगों संग साझा किया। किस तरह से अच्छी खेती की जा सकती है, इसके बारे में बताया गया। कृषि छात्रों ने बताया कि एप्पल कलर अमरूद केवल खुसरोबाग और कौशाम्बी में ही मिलते हैं। प्रदर्शनी में अमरूद से बनी मिठाइयों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Prayagraj : खुसरोबाग में अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

मिठाई विक्रेता मोहम्मद अहमद ने बताया कि 2017 से वह इस प्रदर्शनी में आ रहे हैं। प्रतियोगिता में अमरूद की प्रजातियों लालिमा सुर्खा के साथ राजेश कुमार प्रथम, लखनऊ 49 के साथ प्रदीप कुमार द्वितीय और एप्पल कलर के साथ अंकित यादव तीसरा स्थान पर रहे। यह सभी छात्र कृषि की पढ़ाई कर रहें हैं।

ढलती शाम के साथ ही खुसरोबाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समीना नकवी, स्मिता अग्रवाल, अनु अग्रवाल, पूजा गुप्ता, सुप्रिया शर्मा, सुचि हेला, राहुल चावला, शरद मिश्रा, अभिजीत मिश्रा, रवित सचदेवा, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें